Tehri Accident : चंबा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर नैल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब यूटिलिटी वाहन ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी
हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इनमें से एक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दूसरे घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के मुताबिक, टिहरी और छाम से एंबुलेंस भेजी गई हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल भी घटनास्थल पर जा रही हैं। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें- Bajaj Auto ने लॉन्च की Pulsar NS400Z का नया 350cc वर्जन, जाने फीचर्स
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









