Earthquake : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले दिन भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। ये झटके एक घंटे के अंदर आए और अलग-अलग समय पर महसूस किए गए।
बागेश्वर क्षेत्र रहा भूकंप का केंद्र
जानकारी के अनुसार, पहला झटका सुबह 10:32 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.1 रही। इसके बाद 14 मिनट बाद यानी 10:46 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 दर्ज की गई। तीसरा झटका सुबह 11:31 बजे आया। तीनों झटकों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है, इसलिए इनकी तीव्रता हल्की रही।
5 अप्रैल को भी आया था भूकंप
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी 5 अप्रैल को बागेश्वर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। उस समय भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।
टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी होती सतह
विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी होती है जो लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती या खिसकती हैं, तो दबाव बढ़ने पर ऊर्जा बाहर निकलती है और इसी वजह से भूकंप आता है।
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले समझें बैटरी की सच्चाई, वारंटी के बाद कितना खर्च, कितने साल चलेगी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









