स्वास्थ्य

आंवला से पपीता तक: लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद फूड्स, जानें इनके फायदे

Best Foods For Liver : लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तला-भुना जंक फूड धीरे-धीरे लिवर पर असर डाल रहे हैं.

लिवर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खास फल और हरी पत्तेदार चीजें लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं. आंवला और पपीता जैसे फल लिवर की सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं.

खानपान से जुड़ी सावधानियां

आयुष मंत्रालय के अनुसार आयुर्वेदिक जीवनशैली और सही खानपान अपनाकर लिवर को मजबूत रखा जा सकता है.

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन फलों और पत्तों को रोजाना की डाइट में शामिल किया जाए. इन्हें ताजा फल, जूस या सलाद के रूप में लिया जा सकता है. साथ ही तला-भुना भोजन, जंक फूड और शराब से बचने की सलाह दी जाती है. नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी लिवर के लिए जरूरी मानी जाती है.

लिवर के लिए फायदेमंद फूडस्

आंवला- आंवला को लिवर का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. रोजाना आंवला का सेवन करना या इसका जूस पीना लिवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

पपीता- यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है. यह लिवर की सूजन को कम करने में भी मददगार है.

अनार- अनार के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और खून को शुद्ध रखने में सहायक होते हैं.

अंगूर- अंगूर में मौजूद यौगिक लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

संतरा और नींबू- ये दोनों फल विटामिन C से भरपूर होते है. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से लिवर की सफाई में मदद मिलती है. फलों के साथ-साथ लिवर के लिए पत्ते भी लाभकारी होते हैं.

माकोय के पत्ते- माकोय के पत्ते लिवर की सूजन और उससे जुड़ी समस्याओं में राहत देने में सहायक होते हैं. आयुर्वेद में इन्हें लिवर टॉनिक के रूप में माना जाता है.

मोरिंगा- मोरिंगा के पत्तों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये लिवर को मजबूत बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button