Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनगणना 2027 को लेकर प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह “विकसित हरियाणा, विकसित भारत” की आधारशिला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “हमारी जनगणना, हमारा विकास” का नारा दिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय देश में स्वतंत्रता के बाद आठवीं और हरियाणा के गठन के बाद छठी जनगणना हो रही है.
जनगणना 2027 को लेकर तैयारी
हरियाणा में जनगणना का प्रथम चरण आगामी 1 मई से 30 मई 2026 तक होगा. इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने परिवार की सही जानकारी देने की अपील की.
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे यह अधिक पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनेगी. स्व-गणना के लिए एक पोर्टल se.census.gov.in बनाया गया है.
डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के “Ease of Living” और “डिजिटल इंडिया” के विजन को सशक्त बनाती है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की निजता और विश्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
ये भी पढ़ें- गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के एक महीने बाद युवक की मौत से मातम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









