Haryanaराज्य

CM नायब सिंह सैनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में भाग लिया

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में आकर उन्हें गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है, उन्होंने कहा कि नारी ने वेदों की रचना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और नारी का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों में निहित है, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक विशेष योजनाएं चलाई हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उपस्थित बहनों ने अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल की है और समाज को नई दिशा दी है, उन्होंने बताया कि हरियाणा में लिंगानुपात 871 से बढ़कर 923 हो गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाएं, महिला हेल्पलाइन और निर्भया फंड जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. साथ ही हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2029 में लागू होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम वर्ष 2029 में लागू किया जाएगा, उन्होंने बताया कि यह अधिनियम देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य करेगा, उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के एक महीने बाद युवक की मौत से मातम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button