IPLखेल

IPL 2026 : CSK को बड़ा झटका, खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर, यह बड़ी वजह आई सामने

IPL 2026 : IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्वाड्रीसेप्स इंजरी के चलते उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना होगा, जिससे CSK की गेंदबाजी इकाई कमजोर पड़ गई है।

10 से 12 हफ्ते का रिहैब जरूरी

खलील अहमद को यह चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में चौथा ओवर फेंकते समय लगी थी। उसी दौरान उन्होंने दाईं हिप में दर्द की शिकायत की और ओवर भी पूरा नहीं कर सके। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ग्रेड-2 इंजरी हुई है, जिससे उबरने के लिए करीब 10 से 12 हफ्ते का रिहैब जरूरी होगा।

73 की औसत से 2 विकेट किए हासिल

IPL 2026 में खलील ने अब तक 5 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 73 की औसत से 2 विकेट हासिल किए और उनकी इकॉनमी 8.67 रही। उन्हें नीलामी से पहले 4.8 करोड़ रुपये में CSK ने रिटेन किया था।

अनकैप्ड गेंदबाजों को भी मौका मिल सकता

उनकी अनुपस्थिति में CSK की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अब गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज और जैमी ओवर्टन पर आ गई है। टीम पहले ही नाथन एलिस के चोटिल होने से परेशान है, जबकि मैट हेनरी फॉर्म से जूझ रहे हैं और स्पेंसर जॉनसन का टीम से जुड़ना अभी बाकी है। ऐसे में मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष जैसे अनकैप्ड गेंदबाजों को भी मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी रणनीति में बड़े बदलाव

CSK का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होगा, जहां टीम को अपनी गेंदबाजी रणनीति में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के पहले चरण के कार्य 15 मई तक पूरे करने का लक्ष्य- हरपाल सिंह चीमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button