Washington News : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही है. इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी पत्नी उषा वेंस का जिक्र किया और कहा कि जो लोग दूसरे देशों से अमेरिका आते हैं, उन्हें अमेरिका के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि उस देश या समुदाय को जिससे वे आए हैं.
हालांकि इस बयान की शुरुआत में उन्होंने अपने ससुराल पक्ष की तारीफ भी की. इसके बावजूद उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका में रहने वाले लोगों का यह दायित्व है कि वे खुद को पूरी तरह अमेरिकी मानकर देश के बारे में सोचें और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखें.
H-1B वीज़ा में फ्रॉड और योगदान
वेंस ने H-1B वीजा प्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें कुछ स्तर पर धोखाधड़ी की समस्याएं भी देखने को मिलती हैं, लेकिन साथ ही ऐसे कई लोग भी हैं जिन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनमें उनके अपने ससुराल वाले भी शामिल हैं.
उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम तभी बेहतर तरीके से काम करता है जब हर व्यक्ति कानून और नियमों का पालन करे और ईमानदारी से काम करे.
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
इसके साथ ही उन्होंने टास्क फोर्स के जरिए फ्रॉड पर लगाम लगाने की बात का समर्थन किया और कहा कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. उनके अनुसार, चाहे धोखाधड़ी छोटी हो या बड़ी, वह स्वीकार्य नहीं है और टैक्सपेयर्स के साथ धोखा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के साथ-साथ उनकी मदद करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – सेहत कार्ड का पंजीकरण बढ़कर हुआ 40 लाख, हमारा लक्ष्य -सौ प्रतिशत कवरेज : डॉ. बलबीर सिंह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








