Mumbai Music Event : मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर (NESCO Center) में आयोजित म्यूजिक इंवेंट के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज के स्टूडेंट्स थे. इस म्यूजिक इवेंट का आयोजन 11 अप्रैल को हुआ था.
जानकारी के मुताबिक ड्रग्स ओवरडोज के चलते एक 24 वर्षीय युवती और 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हुई है जबकि 25 वर्ष की एक युवती की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है. 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने इस कॉन्सर्ट को अटेंड किया था.
MDMA होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक, इवेंट में शामिल कई छात्रों ने कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन किया था, जिसमें MDMA होने की आशंका है. हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. देर रात करीब 12 बजे कुछ छात्रों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
कुल 6 लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, सनी विनोद जैन और सिक्योरिटी से जुड़े बालाकृष्णन बलराम शामिल हैं. सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस छात्रों के बयान के आधार पर ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है, वहीं इस पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









