राष्ट्रीय

शांति वार्ता विफल : होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, सेना करेगी नाकेबंदी

US-Iran War : पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नौसेना तुरंत प्रभाव से होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी की प्रक्रिया शुरू करेगी और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उन सभी जहाजों को रोका जाएगा, जिन्होंने ईरान को किसी प्रकार का टोल दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिए गए हैं कि होर्मुज से गुजरने वाले हर संदिग्ध जहाज की जांच की जाए, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी जहाज ईरान को “अवैध टोल” देगा, उसे समुद्र में सुरक्षित मार्ग नहीं दिया जाएगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी किया बयान

यह बयान ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उस समय जारी किया, जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हो गई. ट्रंप के मुताबिक, बातचीत सकारात्मक रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद कायम रहे.

ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू की जाएगी

इस घोषणा के बाद यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी कार्रवाई की रूपरेखा स्पष्ट कर दी है. सेंटकॉम ने बताया कि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू कर दी जाएगी. यह कदम सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगा, खासकर उन जहाजों पर जो ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश या निकास करते हैं.

गैर-ईरानी जहाजों पर रोक नहीं

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह नाकेबंदी अरब सागर और गल्फ ऑफ ओमान से जुड़े ईरानी तटीय इलाकों तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऐसे जहाजों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी जो ईरान से जुड़े नहीं हैं और केवल अंतरराष्ट्रीय मार्ग से गुजर रहे हैं.

व्यापारिक जहाजों को सलाह दी गई है कि वे “नोटिस टू मरीनर्स” पर नजर बनाए रखें और किसी भी स्थिति में खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना से ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 के जरिए संपर्क करें.

कुल मिलाकर, इस घटनाक्रम के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है, जिसका असर वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button