Mercedes-Benz : आजकल मार्केट में कई महंगी गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करोड़ों तक पहुंचती है। इन कारों से उम्मीद की जाती है कि हर पहलू में ये परफेक्ट हों – चाहे बाहरी डिज़ाइन हो, इंटीरियर, फीचर्स, परफॉर्मेंस या सेफ्टी। लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ कि Mercedes-Benz की इलेक्ट्रिक G-Class (G-Wagon) में पहियों के नट-बोल्ट ही ढीले पाए गए।
G580 मॉडल्स को वापस मंगाना पड़ा
इस लग्जरी एसयूवी की पहचान इसके मस्कुलर लुक और आरामदायक इंटीरियर से होती है। अमेरिका में इस समस्या के कारण कंपनी को 3,734 इलेक्ट्रिक G-Class G580 मॉडल्स को वापस मंगाना पड़ा। कंपनी का कहना है कि इन गाड़ियों के व्हील बोल्ट्स समय के साथ ढीले हो सकते हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है।
दुर्घटना या चोट की रिपोर्ट…
रिकॉल उन कारों के लिए है जिनका निर्माण फरवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच हुआ। Mercedes ने माना कि इलेक्ट्रिक G-Class के भारी वजन और अधिक टॉर्क का सही अंदाजा नहीं लगाया गया था। इसके कारण पुराने बोल्ट, जिन्हें पेट्रोल वर्जन में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा था, इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं थे। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह समस्या सामान्य सड़क पर चलाते समय बहुत कम देखने को मिलेगी और अभी तक कोई दुर्घटना या चोट की रिपोर्ट नहीं आई है।
अपॉइंटमेंट लेकर ये बदलाव कराना होगा
ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Mercedes इन प्रभावित गाड़ियों के पुराने बोल्ट्स को मुफ्त में बदलकर नए, मजबूत डिजाइन वाले बोल्ट लगाएगी। जो लोग प्रभावित मॉडल के मालिक हैं, उन्हें अपने डीलर के पास अपॉइंटमेंट लेकर ये बदलाव कराना होगा। इस प्रक्रिया में उन्हें कोई खर्चा नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल पर गुस्से में चिल्लाए आशीष नेहरा, एक गलती पर हो गए आग बबूला, Video वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









