Other Statesराज्य

असम में केरल से तेज मतदान, पुडुचेरी में 11 बजे तक 37% वोटिंग दर्ज

Assam Voting Turnout : आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं.

सुबह 11 बजे तक की जानकारी के अनुसार, असम में मतदान सबसे तेज गति से हो रहा है. राज्य में अब तक लगभग 38.92% मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं.

वहीं, पुडुचेरी में भी मतदान उत्साहजनक है, जहां सुबह 11 बजे तक 37.06% मत पड़े हैं. केरल में अब तक 32.78% मतदान दर्ज किया गया है.

NDA के समर्थन की जताई उम्मीद

असम सरकार के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने गोलाघाट में मतदान करने के बाद कहा, “मैंने अपना वोट डाल दिया है. इस बार विपक्ष की हालत ठीक नहीं है और लोग NDA के पक्ष में हैं. हमने विकास के कई काम पूरे किए हैं.”

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार तीनों राज्यों में मतदान में युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. केरल, असम और पुडुचेरी में शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button