स्वास्थ्य

कद्दू क्यों है हमारी राष्ट्रीय सब्जी? जानें सेहत के बड़े फायदे

National Vegetable India : हमारे देश में कई तरह की सब्जियां पाई जाती है. गर्मियों के मौसम में बाजार में भिंडी, परवल, कद्दू जैसी सब्जियां मिलती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत की राष्ट्रीय सब्जी कौन सी है. भारत की राष्ट्रीय सब्जी कद्दू है. कद्दू का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन कद्दू हमारी संस्कृति, खानपान और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. ये पोषण से भरपूर सब्जी है. इसी वजह से इसे राष्ट्रीय सब्जी घोषित किया गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे हैं.

कद्दू में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन A में बदल देता है. यह आंखों के रेटिना को स्वस्थ रखने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है.

कम कैलोरी वाली सेहतमंद सब्जी

अगर आप डाइट पर हैं, तो कद्दू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट देर तक भरा महसूस होता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. नियमित तौर पर इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है.

कद्दू विटामिन सी और विटामिन ई का अच्छा स्रोत है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचे रहते हैं.

त्वचा की सुरक्षा और झुर्रियों में कमी

बता दें कि कद्दू में मौजूद पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ‘खराब कोलेस्ट्रॉल’ को कम करने में सहायक हो सकते हैं. कद्दू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं.

कद्दू में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

ये भी पढ़ें – ईरान पर अमेरिका के हवाई हमले, खर्ग और काशान में टारगेट किए गए करीब 50 ठिकाने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button