Uttar Pradeshराज्य

पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जगह डाल दिया गया पानी, कई वाहन हुए खराब

UP News : ग्रेटर नोएडा के ऐचेर इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की जगह कुछ वाहनों में पानी चला गया, जिससे करीब 10 वाहन खराब हो गए और ग्राहकों में गुस्सा फैल गया.

सूत्रों के मुताबिक, बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई वन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर दोपहर के समय कई लोग अपनी कार और बाइक में ईंधन भरवाकर चले गए, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनके वाहन अचानक बंद हो गए. प्रभावित लोग वापस पंप पहुंचे और कर्मचारियों से शिकायत की.

लीकेज के कारण पानी पेट्रोल में मिला

जांच में पता चला कि टैंक में हुई लीकेज की वजह से पानी पंप के ईंधन में मिल गया था. पंप के कर्मचारियों ने बताया कि जब टैंकर पेट्रोल लेकर आया, तो उसमें लगी पाइपलाइन में टूट-फूट हो गई थी. उसी समय हुई बारिश के कारण पानी पाइप में भर गया और पेट्रोल में घुल गया.

चार कार और छह मोटरसाइकिलें प्रभावित

इस घटना के कारण चार कार और छह मोटरसाइकिलें प्रभावित हुईं. मौके पर मैकेनिक बुलाकर वाहनों की मरम्मत की गई. ग्राहकों ने मुआवजे की मांग की, जिस पर पंप ने सहमति भी जताई. वहीं, पंप पर मौजूद एक ग्राहक ने कहा कि वह अपनी बाइक में ईंधन भरवाकर चला तो बाइक बीच में रुक गई, उन्होंने बताया कि पेट्रोल में पानी मिल जाने की वजह से वाहन में दिक्कत हुई.

पंप कर्मचारियों के अनुसार, टैंक से पानी बाहर निकाला जा रहा है और जल्द ही नया ईंधन भरा जाएगा. प्रभावित वाहनों की संख्या लगभग 20 से 25 बताई गई है, और इस दौरान लगभग 12,000 लीटर ईंधन खराब हुआ. जिला पूर्ति विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button