ऑटो

क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन, Tata Punch बनी सबसे सुरक्षित बजट कार, डिटेल में पढ़ें

Cheapest CNG Car : अगर आप अपने परिवार के लिए ऐसी CNG कार लेना चाहते हैं जो किफायती होने के साथ सुरक्षा में भी बेहतरीन हो, तो Tata Punch एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है। यह देश की सबसे सस्ती CNG कारों में से एक है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Tata Motors अपनी गाड़ियों में सुरक्षा को लेकर खास ध्यान देता है और इसी वजह से पंच को भी मजबूत सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

9.20 लाख रुपये और ऑन-रोड कीमत

कीमत की बात करें तो दिल्ली में इसके बेस वेरिएंट स्मार्ट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.75 लाख रुपये है, जबकि ऑन-रोड कीमत लगभग 7.70 लाख रुपये तक जाती है। वहीं टॉप वेरिएंट एडवेंचर (ऑटोमैटिक) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.20 लाख रुपये और ऑन-रोड कीमत करीब 10.44 लाख रुपये है। खास बात यह है कि इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, यानी सेफ्टी के मामले में बेस और टॉप मॉडल में कोई समझौता नहीं किया गया है।

सुरक्षा मामले में शानदार प्रदर्शन

इस साल लॉन्च हुए अपडेटेड मॉडल को Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं। यह कार न सिर्फ ड्राइवर बल्कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी शानदार प्रदर्शन करती है। क्रैश टेस्ट के दौरान इस कार को एक भारी वाहन से टकराया गया, जिसमें आगे का हिस्सा यानी बोनट तक ही नुकसान सीमित रहा, जबकि केबिन पूरी तरह सुरक्षित रहा। टेस्ट में इस्तेमाल किए गए डमी यात्रियों को भी सुरक्षित पाया गया, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी को दिखाता है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी दोनों में बेहतरीन

इसके टॉप वेरिएंट्स में 360 डिग्री HD कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे सेफ्टी और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में एक बेहतरीन पैकेज बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी F-15E पायलट का ईरान से हाई-रिस्क रेस्क्यू, ट्रंप ने किया कंफर्म, फोर्सेज ने जवान को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button