Panchayat Season 5 : पंचायत सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खबर है। दर्शकों की पसंदीदा रूरल कॉमेडी-ड्रामा शो ‘पंचायत’ अपने सीजन 5 के साथ लौट रही है। इस नए सीजन में वही प्यारी स्टार-कास्ट नजर आएगी जिसने पहले सीजन में सबका दिल जीत लिया था।
पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू
प्राइम वीडियो ने हाल ही में सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने के मौके पर इंस्टाग्राम पर कई बीटीएस फोटोज शेयर किए और बताया कि पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
फैंस ने इस पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं दीं
इस नए सीजन में मजेदार कहानियों और नए एपिसोड देखने को मिलेंगे, जिससे दर्शकों का उत्साह पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं दीं। एक फैन ने लिखा, “इस खुशी में एक कप चाय हो जाए,” तो किसी ने कहा, “कम से कम 10 सीजन बनाए जाएं।
रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की
‘पंचायत’ भारत की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक है और हर सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीतती रही है। खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। सीजन 4 ने अपने पहले महीने में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते में इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी।
पंचायत सीजन 5 की दिल छूने वाली कहानी
रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में ‘टॉप 10’ टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा, इंडिया के 95% पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों में दर्शकों ने इसे देखा। फैंस के इस प्यार ने मेकर्स के जोश को और बढ़ा दिया है। पंचायत सीजन 5 भी एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों के लिए एक शानदार सफर का वादा करता है।
ये भी पढ़ें- इजराइल ने ईरान पर किया हमला, महशहर पेट्रोकेमिकल जोन और परमाणु प्लांट के पास धुआं-धाड़
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









