Kia Seltos : किआ सेल्टोस के दूसरे जनरेशन को इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया गया था, और अब कंपनी इसे हाइब्रिड वेरिएंट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की पुष्टि कर दी है, लेकिन सटीक समय और विवरण अभी उपलब्ध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हाइब्रिड मॉडल भारत में 2027 में उपलब्ध हो सकता है।
अमेरिकी बाजार में किया जाएगा पेश
वैश्विक स्तर पर, नई सेल्टोस को 2026 के मध्य तक अमेरिकी बाजार में पेश किया जाएगा, और हाइब्रिड वेरिएंट उसी साल के अंत तक उपलब्ध होगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी पहली आधिकारिक तस्वीरें 2026 के अंत तक सामने आ सकती हैं।
इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बैटरी पैक…
अमेरिकी मॉडल में 1.6 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल होगा, जो अधिकतम 141 पीएस पावर और 264 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और eAWD सिस्टम मिलेगा। वहीं, भारत में आने वाले वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन और एक या दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बैटरी पैक मिलने की संभावना है।
हुंडई क्रेटा हाइब्रिड को देगी टक्कर
इस हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ, किआ सेल्टोस हाइब्रिड सीधे मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड, टोयोटा हाइब्रिडर, रेनॉल्ट डस्टर और आने वाली हुंडई क्रेटा हाइब्रिड को टक्कर देगी।
दमदार लुक के साथ की जाएगी पेश
किआ इंडिया आने वाली तीन-रो वाली एसयूवी के लिए भी इसी 1.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। यह एसयूवी किआ सोरेंटो पर आधारित होगी और ग्लोबल सोरेंटो के डिज़ाइन, फीचर्स और कंपोनेंट्स साझा करेगी। भारत में इसे दमदार लुक के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी लंबाई 4810 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1695 मिमी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 : शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया, रिजवी की सिक्स ने दिल्ली को दिलाई जीत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









