Bengal Election : बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 13 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही पार्टी ने पहले घोषित एक उम्मीदवार में भी बदलाव करते हुए मैनागुड़ी (एससी) सीट पर नए चेहरे पर दाव लगाया है. अब इस सीट से दालिम रॉय को टिकट दिया गया है, जो पहले घोषित उम्मीदवार की जगह लेंगे.

BJP ने 13 उम्मीदवार तय किए
नई सूची के अनुसार, सिताई से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फाल्टा से देबांगशु पांडा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी से अरिजीत रॉय को मैदान में उतारा गया है.

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उत्तर 24 परगना जिले की बागदा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए संतोष पाठक को कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.
ये भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दूसरे चरण में हंगामा, विपक्षी दलों ने लगाए ईरान समर्थक नारे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









