Punjabराज्य

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पुलिस चौकी किचलू नगर, थाना पीएयू लुधियाना के इंचार्ज के रूप में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) लखविंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को बैंक कॉलोनी, नूरवाला रोड, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

30,000 रुपये की रिश्वत की मांग

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच एएसआई लखविंदर सिंह को सौंपी गई थी. इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई ने उसकी बहन और मां को इस मामले में न फंसाने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने इस रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया था.

15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी

शिकायतकर्ता ने अवैध रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो, रेंज लुधियाना से संपर्क किया. शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button