Haryana

पानीपत में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Panipat Road Accident : पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव भालसी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार निजी बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अपने भाई के साथ थर्मल प्लांट में भंडारे का काम खत्म कर घर लौट रहा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस की तलाश की जा रही है।

निजी बस ने मारी जोरदार टक्कर

हादसे के वक्त बाइक पर मृतक जगदीश अपने मामा के लड़के चांद के साथ सवार था। चांद ने बताया कि वे दोनों भंडारे की मिठाई बनाने का काम पूरा करके घर लौट रहे थे। भालसी खेल स्टेडियम और महादेव ढाबा के पास, पीछे से आ रही पानीपत की तरफ से एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।

मौके से फरार बस चालक

इस टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और गंभीर रूप से घायल युवक जगदीश को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button