West Bengal : पश्चिम बंगाल में राम नवमी के मौके पर होने वाली शोभा यात्राओं को लेकर प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. राज्य सचिवालय नबन्ना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में तय किया गया कि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था को खतरा पहुंचाने वाले मामलों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन ने पूरे राज्य में लगभग 3,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. साथ ही संवेदनशील इलाकों में निगरानी और कड़ी कर दी गई है.
इस शोभा यात्रा के नियम में हथियार ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. एक शोभा यात्रा में अधिकतम 500 लोग ही शामिल हो सकते हैं. अगर कोई यात्रा नियमों का पालन नहीं करती, तो उसे तुरंत रोक दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता
वहीं, हावड़ा, चंदननगर और इस्लामपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों को अलर्ट पर रखा गया है. जरूरत पड़ने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को भी तैनात किया जा सकता है.
राज्य सचिवालय में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, एडीजी (कानून व्यवस्था) और सभी जिलों के जिला अधिकारी शामिल हुए, उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभा यात्राओं का आयोजन अदालत और राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए. प्रशासन के अनुसार, राज्य में 26 से 29 मार्च के बीच शोभा यात्राओं का आयोजन होने की संभावना है. इनमें गुरुवार को सबसे अधिक यात्राएं निकाली जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








