स्वास्थ्य

हाथ-पैर में नसों का दर्द और ऐंठन: जानें मुख्य कारण और इलाज

Health News : कई लोगों को अक्सर हाथ और पैरों में अचानक ऐंठन या मांसपेशियों में कसाव महसूस होता है. इसे आम भाषा में ऐंठन कहा जाता है, जबकि चिकित्सा की भाषा में इसे मांसपेशी फैसीकुलेशन कहते हैं. यह स्थिति तब होती है जब शरीर की छोटी मांसपेशियां अनैच्छिक रूप से सिकुड़ने लगती हैं.

अक्सर लोग इसे आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह तंत्रिका तंत्र या पोषण संबंधी कमी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए ऐंठन की समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

ऐंठन के कारण

विटामिन और पोषक तत्वों की कमी : शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम और विटामिन बी12 की कमी मांसपेशियों में ऐंठन का प्रमुख कारण है. इससे हाथ, पैर, पिंडलियों और पलकों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है.

डिहाइड्रेशन : अगर शरीर में पर्याप्त पानी नहीं है, तो मांसपेशियों में सिकुड़न और ऐंठन हो सकती है. विशेष रूप से बड़ी मांसपेशियों में यह प्रभाव दिखाई देता है.

धूम्रपान और कैफीन का अधिक सेवन : बता दें कि सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों में मौजूद निकोटीन मांसपेशियों पर असर डाल सकता है. वहीं चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक जैसी चीजों में अधिक कैफीन लेने से भी ऐंठन हो सकती है.

तनाव और मानसिक दबाव : अत्यधिक तनाव या मानसिक दबाव नर्वस सिस्टम पर असर डालता है और मांसपेशियों में कसाव या ऐंठन का कारण बन सकता है.

शारीरिक गतिविधि : व्यायाम या भारी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड जमा होने से हाथ, पैर और पीठ में ऐंठन या दर्द महसूस हो सकता है.

ऐंठन से बचाव के उपाय

  • संतुलित आहार लें, जिसमें ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों.
  • पर्याप्त पानी पीएं, दिन में कम से कम 8-10 गिलास.
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने के लिए योग या हल्की एक्सरसाइज करें.
  • धूम्रपान और शराब से बचें, कैफीन का सेवन सीमित करें.
  • विटामिन बी12 युक्त आहार जैसे अंडा, दूध, दालें और हरी सब्जियां शामिल करें.
  • समस्या लगातार बनी रहे या दर्द बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

विशेषज्ञों का कहना है कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव और सही पोषण से मांसपेशियों की ऐंठन की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button