Jharkhandराजनीतिराज्य

झारखंड में रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Jharkhand News : झारखंड की राजनीति इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप के दौर में है. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने कांग्रेस और हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं. दुमका में एक बातचीत के दौरान दास ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और नीतिगत विफलताओं का आरोप लगाया, उन्होंने नेहरू काल से लेकर हालिया घोटालों की बात करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए है.

रघुवर दास ने राज्य में बढ़ती अवैध गतिविधियों और ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ को लेकर भी चेतावनी दी. दास का कहना है कि यह मामला सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि राज्य की सुरक्षा और समाजिक संतुलन से जुड़ा है.

आगामी चुनावों में बीजेपी पर भरोसा

रघुवर दास ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपना आत्मविश्वास व्यक्त किया. उनका दावा है कि बीजेपी कई राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, जबकि दक्षिण में भी पार्टी के लिए अच्छे परिणाम की उम्मीद है. रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी दुनिया भर में अपनी भूमिका से युद्ध और विवाद रोकने में सक्षम हैं, वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विदेशी प्रभावों के तहत देश की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर रही है.

सिंडिकेट राज और आदिवासी सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार को ‘सिंडिकेट राज’ के तहत राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल है और अधिकारी भ्रष्टाचार के सिंडिकेट की सुनते हैं.

रघुवर दास ने आदिवासी समाज की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा, तो अगले दशक में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और समाज पर गंभीर असर पड़ेगा, उन्होंने सवाल उठाया कि जो राज्य की बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही, वह दूसरों के अधिकारों की रक्षा कैसे करेगी.

रघुवर दास के ये बयान साफ कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, सुरक्षा और समाजिक पहचान को लेकर भी निर्णायक होंगे. अब यह देखने वाली बात है कि कांग्रेस और जेएमएम इन आरोपों का किस अंदाज में जवाब देती हैं.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button