Uttar Pradeshराज्य

तेज धमाके के साथ गिरा मकान, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत, कई घायल

UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित लहरतारा इलाके में सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरी इमारत जमींदोज हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज हो गया. इसी दौरान आग भड़क गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं. ब्लास्ट के बाद घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए.

मलबे से निकाले गए मृत और घायल

मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मलबे से चारों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन ओम और प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गिरिजा देवी और उनके बेटे अमन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस के अनुसार, घर में गिरिजा देवी अपने बेटे ओम और अमन व बेटी प्रीति के साथ रहती थीं. हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब वह घर में खाना बना रही थीं. घटना के बाद आसपास के माहौल में अफरा-तफरी मच गई.

फॉरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई

मौके पर डीसीपी आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू कादयान, एडीएम सिटी अलोक वर्मा, एसीपी रोहनिया समेत कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही. राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी बुलाया गया. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button