UP Politics News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती दिख रही हैं. इसी क्रम में मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए एक बड़ी रैली का नेतृत्व किया और महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित राज्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने बीजेपी के साथ अपने संबंधों पर बात भी की, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार बीजेपी के साथ खड़ी रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि सहयोगी दल के रूप में बीजेपी भी अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दिखाए.
शिक्षा और रोजगार में बेहतर अवसर की मांग तेज
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं, जिनसे वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश हो रही है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि गृहमंत्री अमित शाह भी उनके समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर हैं.
पूर्व सरकारों पर उपेक्षा का आरोप
आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार सरकार के साथ संवाद में है और चाहती है कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि उनके समाज को शिक्षा और रोजगार में बेहतर अवसर मिल सकें.
वहीं, उन्होंने पूर्व की सरकारों पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अलग-अलग दलों ने उनके समाज के हितों की अनदेखी की. उनके मुताबिक, अब उनकी पार्टी अपने हक के लिए मजबूती से आवाज उठा रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें – आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









