Biharमौसम

Weather Update : बिहार में कुदरत का कहर, तेज आंधी व बिजली गिरने से 5 की मौत, 10 लोग घायल

Weather Update : बिहार में मौसम ने शुक्रवार से करवट ली है। पटना समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर दिखा। शनिवार सुबह बेतिया और बगहा में तेज बारिश हुई, जबकि मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना और अन्य 6 जिलों में हल्की बारिश जारी रही। रक्सौल में तेज बारिश के कारण कई इलाके जलजमाव की स्थिति में पहुंच गए।

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

आंधी-बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। गयाजी में बिजली गिरने से दो लोग मरे, जमुई के चकाई में 15 साल की छात्रा रागनी की बिजली लगने से मौत हुई। मोकामा के टाल इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मजदूर झुलस गए। पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ जल गए। अररिया में तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हुई।

21 जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 25 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। चार जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है, जहां हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक हो सकती है। बाकी 21 जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है।

अचानक बदलाव के कारण लोगों की चिंता

मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है और ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। तापमान अगले दो दिनों में 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button