Rajasthan News : ईद-उल-फितर के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर से गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली है. ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान कई हिंदू संगठनो ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा करके भाईचारे का संदेश दिया. हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का यह दृश्य सभी का दिल जीत लिया. भाईचारे की इस पहल ने वहां मौजूद सभी को भावुक कर दिया.
बता दें कि हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की ओर से हर बार की तरह इस बार भी यह पहल की गई. मंच के सदस्य सभी धार्मिक त्योहारों में शामिल होकर भाईचारे का संदेश देते हैं. मंच की तरफ से कई क्विंटल फूल नमाजियों पर बरसाए गए और ईद की शुभकामनाएं दी गई. वहीं, मुस्लिम संगठन के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और गले लगाकर मुबारकबाद दी.
पहले से चली आ रही परंपरा
आपको बता दें कि यह परंपरा केवल ईद तक ही सीमित नहीं है. मुस्लिम समाज की ओर से भी हिंदू त्योहारों जैसे रामनवमी, होली और दिवाली पर पुष्प वर्षा करके शुभकामनाएं दी जाती हैं. दोनों समुदायों की सहभागिता ने जयपुर में सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत किया है. हिंदू-मुस्लिम एकता मंच, जयपुर की पहल ने मोहब्बत, सम्मान और एकता का संदेश फैलाया है.
ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









