Uttar Pradeshराज्य

पति-पत्नी और बेटे ना खाया जहर, मौके से मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक दंपति और उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठाया है। इसमें मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने किसी को भी जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया है।

चाय समोसा बेचकर गुजारा करता था परिवार

दरअसल, यह मामला सरोजनीनगर के बंथरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि बंथरा के नींव निवासी रूप नारायण (55) उनकी पत्नी तारावती (52) बेटा संदीप (30) व छोटा बेटा कुलदीप (25) सभी चाय समोसा का होटल एवं पान की दुकान रखकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गुरुवार की रात रूपनारायण और उनका बेटा संदीप होटल से घर आए।

घर पर मौजूद छोटा बेटा कुलदीप खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह जब 4:00 बजे रूप नारायण उल्टी कर रहे थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। तभी पिता की आवाज सुनकर कुलदीप की नींद खुल गई।

मामले की जांच जारी

जब कुलदीप कमरे से बाहर आकर देखा तो उसकी मां तारावती और भाई संदीप की मौत हो गई थी। वहीं, पिता रूपनारायण की हालत अधिक खराब होने से प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर रूपनारायण का इलाज चल रहा है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने आत्महत्या क्योंकि इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button