NCERT Non-Teaching Exam 2026 : देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही परीक्षा की तारीखें भी तय हो चुकी हैं, जिससे अभ्यर्थियों ने अपनी अंतिम तैयारी और तेज कर दी है.
यह भर्ती प्रक्रिया लेवल 2 से लेकर लेवल 12 तक के कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है. इसमें क्लर्क, असिस्टेंट और टेक्नीशियन जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.
24, 25 और 27 मार्च को अलग-अलग शिफ्ट में होगी
ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी, जो 24 मार्च, 25 मार्च और 27 मार्च 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से जांच लें और निर्धारित समय से पहले परिक्षा केंद्र पर पहुंचें.
अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 173 पदों को भरा जाएगा. इनमें ग्रुप A के 9 पद, ग्रुप B के 26 पद और ग्रुप C के 138 पद शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी, जिसमें शुरुआती वेतन 19,900 रुपये से लेकर 78,800 रुपये तक हो सकता है. इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
परीक्षा में वैध फोटो आईडी अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नॉन-टीचिंग भर्ती सेक्शन में लॉगिन करें. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें. परीक्षा के दिन वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें- बाहर आश्रम का बोर्ड, अंदर नकली नोटों का कारखाना, नकली करेंसी का पर्दाफाश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









