Rajasthanराज्य

मधुमक्खियों का डबल अटैक, अंतिम संस्कार के दौरान फिर हमला, 2 की मौत, 50 घायल

Bhilwara News : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में चित्तौड़गढ़ सीमा के पास बेगूं उपखंड के पारसोली उप तहसील के कितीयास गांव में मधुमक्खियों का दोहरा हमला हुआ. मंगलवार को हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 80 वर्षीय जमनेश, पुत्र पन्नालाल सुखवाल, का बुधवार सुबह चित्तौड़गढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई.

हालत गंभीर तब हो गई जब उनके अंतिम संस्कार के समय श्मशान स्थल पर मधुमक्खियों ने दोबारा हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया

“बताया जा रहा है कि इस हमले में लगभग 50 लोग घायल हुए. इनमें से आठ गंभीर रूप से घायल मरीजों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया. रेफर किए गए घायलों में 83 वर्षीय भवानी शंकर, पुत्र मोहनलाल शर्मा, का उपचार के दौरान निधन हो गया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. बाकी घायलों का उपचार पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई.

घटना की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने प्रशासन और चिकित्सा टीम को तुरंत अलर्ट किया. क्षेत्र के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तुरंत पारसोली पहुंचे. तहसीलदार गोपाल जीनगर और नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया.”

अंतिम संस्कार चित्तौड़गढ़ में किया गया

घायलों और अंतिम संस्कार की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए. चिकित्सा विभाग की निगरानी में कुछ लोगों को पीपीई किट पहनाकर श्मशान भेजा गया और सुरक्षित तरीके से अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया. भवानी शंकर शर्मा का अंतिम संस्कार चित्तौड़गढ़ में किया गया.

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मिलने के बावजूद बचाव के लिए तत्काल कोई उपाय नहीं किए गए.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button