Jharkhandराज्य

रामनवमी-रमजान से पहले दुमका पुलिस अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाने के लिए 20 हाईटेक वाहन शामिल

Jharkhand News : झारखंड के दुमका जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है. आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में झारखंड सरकार ने दुमका के आउट पोस्ट सहित 16 थानों को गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए 20 नए हाईटेक वाहन उपलब्ध कराए हैं.

रामनवमी और रमजान जैसे त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है. इन पर्वों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस वाहन प्रदान किए गए हैं. इन वाहनों की मदद से पुलिस की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे जिले में अपराध पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सकेगा.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी

वहीं, दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 18 मार्च को दुमका पुलिस को 20 नए अत्याधुनिक वाहन मिले हैं. इन वाहनों को जिले के 16 थानों और अलग-अलग आउट पोस्ट में वितरित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके.

हाईटेक वाहनों से गश्ती तेज और सुरक्षा बढ़ेगी

उन्होंने बताया कि इन हाईटेक वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और तेजी से काम करने की क्षमता में सुधार होगा. इससे पुलिस की प्रतिक्रिया समय कम होगा और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी. इसका सीधा फायदा शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में भी मिलेगा, जहां पहले पुलिस की पहुंच धीमी थी. इस पहल से न केवल अपराध नियंत्रण मजबूत होगा, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button