
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 44वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए 511 ठिकानों पर छापेमारी की।
20 जनवरी, 2026 को हुई थी शुरुआत
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
44वें दिन 207 व्यक्ति गिरफ्तार
मुहिम के 44वें दिन, पुलिस टीमों ने 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और मुलजिमों के कब्जे से 2 हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,919 हो गई है।
5 भगोड़े अपराधी भी गिरफ्तार
इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 138 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।
एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
उन्होंने कहा कि लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और इस पर अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।
‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 369वें दिन की कार्रवाई
पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 369वें दिन भी जारी रखते हुए आज 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 545 ग्राम हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 1515 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3220 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे, मात्र 369 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,280 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया।
ये भी पढ़ें – मध्य पूर्व संकट में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए मान सरकार ने की वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









