Delhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीय

Happy Holi 2026 : इन 5 ठंडाई से होली बनेगी शानदार, बच्चों के साथ बड़े भी रहेंगे तरो-ताजा

Happy Holi 2026 : होली में लोग अबीर-गुलाल से खेलने के साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। स्वादिष्ट पकवान से घरों की रौनक और बढ़ जाती है। इस दौरान बाहर की चीजें खाने से लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस बार की होली को खास बनाते हुए घर पर ही स्वादिष्ट ठंडाई बनाएं। इसका कोई नुकसान भी नहीं है साथ ही पूरे दिन यह आपको तरोताजा बनाए रखगा।

पिस्ता-केसर की ठंडाई

दिनभर होली खेलने के दौरान अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए लोग कोल्ड्रिंक और बाहर की चीजों का सेवन करते हैं। जो नुकसान करता है। इस बार की होली में पिस्ता-केसर की ठंडाई बनाकर पी सकते हैं। यह आपको दिनभर हाइड्रेट रखने में मदद करेगी। इसे आप घर पर ही बना सकते हैं। इसमें पिस्ता भिगोकर दरदरा पीस लें, फिर जार में केसर, इलायची पाउडर, पिस्ता और चाशनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। ऊपर से ठंडा दूध मिला लें। अब आपकी ठंडाई बनकर तैयार है।

अनार की ठंडाई

अनार की ठंडाई स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी लाभदायक है। इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अनार के दानों को निकालकर अच्छे से पीस लीजिए। फिर ठंडा पानी मिलाकर ऊपर से चाशनी मिला दीजिए। चाशनी तैयार, अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडाई का लुत्फ उठाइए।

गुलाब की ठंडाई

घर पर गुलाब की ठंडाई बनाना बहुत ही आसान है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से साफ करके पेस्ट बना लीजिए। पेस्ट में चाशनी डालकर अच्छे से मिला लें। आपकी चाशनी तैयार है। इसमें ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े डालकर परिवार के साथ पीजिए।

चॉकलेट की ठंडाई

यदि आप अपने बच्चों को घर पर ही ठंडाई और चॉकलेट का टेस्ट देना चाहते हैं और यह होली बच्चों के लिए खास बनाना चाहते हैं तो यह ठंडाई जरूर बनाएं। यह बच्चों के लिए मजेदार है। चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े करके उबालें और दूध मिला लें। अब इसमें ठंडा दूध, चीनी, इलायची पाउडर और गुलाब जल मिला दें। ठंडाई तैयार हो गई।

बादाम की ठंडाई

बादाम की ठंडाई से आप होली के मजे दोगुना बढ़ा सकते हैं। आप बादाम पीसकर ठंडा दूध, चीनी इलायची पाउडर मिलाकर ठंडाई तैयार कर सकते हैं। पीने से पहले बर्फ के टुकड़े भी डाल लीजिए इससे स्वाद बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- मेट्रो यात्री कृपया ध्यान दें- क्या होली के दिन बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button