राष्ट्रीयविदेश

पीएम मोदी ने बहरीन और सऊदी अरब से की बात, दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की

Iran Israel War : अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद पूरी दुनिया में हडकंप मच गया है। इजरायल-ईरान हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई, जिसके बाद ईरान और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शिया समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। खामेनेई की मौत के बाद हमारे देशे में भी शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से की बात

वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से फोन बात की है। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। PM ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और दोनों देशों में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

ईरान में 550 लोगों की मौत

बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध को आज तीन दिन हो गए हैं। दोनों देशों की तरफ से लगातार हमले तेज ही होते जा रहे हैं। इस दौरान अब तक ईरान में करीब 550 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरान के 131 शहर चपेट में हैं।

ये भी पढ़ें – मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार ने जारी किया 24×7 हेल्पलाइन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button