Uttar Pradeshराज्य

इराक, ईरान से लौटे लोगों से गाजियाबाद डीएम की अपील, देनी होगी ये जानकारियां, 2 नंबर जारी

Israel Iran War : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हमले लगातार जारी है। इस युद्ध में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने अपने देशवासियों से एक खास अपील की है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जो भी भारतीय हाल में इराक या ईरान से वापस लौटे हैं या फंसे हैं वह अपनी जानकारी साझा करें। यह अपील जिलाधिकारी के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की गई है।

दरअसल, गाजियाबाद में जिलाधिकारी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई जानकारी में लिखा गया है कि, ईरान/इराक क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यह जनहित में अत्यंत आवश्यक है कि जनपद गाजियाबाद के ऐसे नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन के पास उपलब्ध हो, जो वर्तमान में ईरान अथवा इराक में निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, अथवा हाल ही में वहाँ से भारत लौटे हैं।

इस जानकारी का उद्देश्य

जिलाधिकारी द्वारा लिखा गया है कि, इस जानकारी का उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक सहायता, त्वरित संपर्क, समन्वय तथा केंद्र/राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अतः जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित उपर्युक्त देशों में मौजूद है, तो उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

‘निम्न विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करें’

आगे डीएम की ओर से कहा गया है कि, निर्धारित प्रारूप में निम्न विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करें- उक्त विवरण संबंधित तहसील कार्यालय/उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं सहायता प्रभावी रूप से की जा सके। यह सूचना जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जारी की जा रही है।

नाम और नंबर जारी

गाजियाबाद के डीएम ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर नाम और दो फोन नंबर्स जारी करते हुए लिखा कि, उक्त जानकारियां, सौरभ भटृ-अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), मोबाइल नंबर – 8528180592 और वैभव पाण्डेय- आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मो-8127652559 पर उपलब्ध कराई जा सकती है 

ये भी पढ़ें – होली की तैयारी करने के दौरान डीटीसी बस ड्राइवर की आई ‘काल’, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button