Prayagraj Bribe Case : प्रयागराज मंडल की भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में गुरूवार को रिश्वत मामले में कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई लखनऊ मार्ग स्थित शिवपुर मलाका के पास से हुई। दोनों लेखपालों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
जानें क्या है पूरा मामला
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आनापुर निवासी अभयराज यादव ने लेखपालों के खिलाफ एंटी करप्शन टीम को प्रार्थना-पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी नानी प्रभु देवी का मकान निर्माण का काम चल रहा है।
इस दौरान सोरांव तहसील के लेखपाल राजशेखर सिंह और जूही मिश्रा ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67(ए) (1) के तहत आख्या न लगाने और मकान निर्माण कार्य न रोकने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की है।
भ्रष्टाचार निरोधी दस्ता की कार्रवाई
पीड़ित द्वारा शिकायत करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज द्वारा 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व अलाउद्दीन अंसारी कर रहे थे। गुरूवार को टीम लखनऊ मार्ग स्थित शिवपुर मलाका के पास तैयार बैठी थी। दोपहर करीब 1:20 बजे टीम ने मुख्य आरोपी लेखपाल राजेश्वर सिंह तथा लेखपाल जूही मिश्रा को सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रयागराज कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया।
हेल्पलाइन नंबर पर की शिकायत
प्रयागराज के भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम लोगों के लिए हेल्पलाइन नं जारी किया है। तथा लोगों को बताया कि किसी भी सरकारी कर्मजारी द्वारा रिश्वत मांगना कानूनी अपराध है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है,तो तुरंत इसकी शिकायत करें। संगठन ने 9454402490 (एंटी करप्शन संगठन, प्रयागराज मंडल) 9454402484 (कंट्रोल रूम, लखनऊ) जारी करते हुए बताया कि इस नं पर शिकायत करें, इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Earthquake : कोलकाता समेत इन जिलों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









