Punjabराज्य

जाली दस्तावेजों के जरिए काउंसलर की नौकरी हासिल करने वाला शंकर सिंह पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Punjab News : भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल बरेटा जिला मानसा के नशा छुड़ाओ केंद्र में तैनात शंकर सिंह काऊंसलर को जाली डिग्री/ सर्टिफिकेट के आधार पर काऊंसलर की नौकरी हासिल करने के दोष में गिरफ्तार किया है.

यह जानकारी सांझा करते विजीलेंस ब्यूरो पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद दोषी काऊंसलर शंकर सिंह, निवासी गांव भून्दड़ भैनी, तहसील मूनक, जिला संगरूर के विरुद्ध कार्यवाई की गई है.

मामले की आगे की जांच जारी

प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2023 में एक निजी कंपनी इनोविजन लिमटिड के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर भर्ती किए गए काउंसलर और कंप्यूटर ऑपरेटरों की डिग्रियों/प्रमाणपत्रों की जांच मानसा स्थित सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा कराई गई थी.

जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति ने जाली डिग्री/प्रमाणपत्रों के आधार पर काउंसलर की नौकरी हासिल की थी. मामले को गंभीर को देखते हुए पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की रेंज बठिंडा में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button