
Meerut Fire Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ से आगजनी की एक भीषण घटना सामने आई है। इस हादसे ने एक ही परिवार के 6 जिंदगी को खामोश कर दिया। हादसे में मरने वाले लोगों में पांच मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं। शुरुआती जांच में इस आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद की है, जहां सोमवार की रात एक तीन मजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार की छह लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे वक्त इकबाल और उनके दो बेटे आसिम व फारूक, तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। जिसके करण उनकी जान बच गई। वहीं घर में मौजूद महिलाएं और बच्चों की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
गलियों ने दमकल की गाड़ियों का रोका रास्ता
इस दौरान आग में झूलस रहे लोगों की चीख-पुकार सुन पड़ोसी दौड़ पड़े। हालांकि वे उनके बचाव में कुछ कर नहीं सके। वहीं हादसे की सूचना पुलिस फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन संकरी गलियों में दमकल की गाड़ियां नहीं आ सकी। जिसके बाद पड़ोसी लोगों ने ही छतों के रास्ते घर में घुसकर राहत कार्य शुरू किया और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आसिम की पत्नी रुखसार (30), उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत, तथा फारूक के बच्चे, मेहविश (12) और हम्माद (4) के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण झुलसना और दम घुटना बताया गया है। वहीं हादसे में इकबाल की पत्नी अमीर बानो और शहजाद नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें – मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ‘मेरी रसोई योजना’ की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









