Madhya Pradeshराज्य

जबलपुर के सिहोरा में दो पक्षों में हिंसा दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ इलाके में तनाव

Jabalpur Communal Tension : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो पक्षों के बीच हिंसा का मामला सामने आया है. जबलपुर के सिहोरा इलाके में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

सिहोरा के आजाद चौक इलाके में बृहस्पतिवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई और मंदिर की ग्रिल तोड़ी गई और जमकर पथराव भी हुआ.

विवाद पर सिहोरा समेत पुलिस मौके पर

विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया. सिहोरा थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात पर काबू पाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को कोई नुकसान नहीं हुआ है और दोनों पक्षों से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

आजाद चौक में तनाव पुलिस तैनात

हिंसक घटना के बाद से आजाद चौक इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाई हुई है. बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button