Madhya Pradeshराज्य

इंदौर में शादी से इंकार पर युवक ने एमबीए छात्रा की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या उसके ही सहयोगी पियूष ने की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हत्या के बाद छात्रा के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी लाश निर्वस्त्र अवस्था में वहीं छोड़कर मुंबई भाग गया. भागते समय वह पनवेल सहित कई जगह गया. उसने कहा कि उसने जो अपराध किया, उसके लिए वह युवती से माफी मांगना चाहता था.

आत्माओं से बात करने का तरीका सीखा

इंदौर के डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने बताया कि आरोपी पियूष ने यूट्यूब पर तंत्र क्रिया से संबंधित वीडियो देखकर आत्माओं से बात करने का तरीका सीखा. इसके बाद वह मुंबई के सुनसान इलाके में जाकर यूट्यूब की मदद से तंत्र क्रिया की और आत्मा से माफी मांगने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पियूष ने यह भी बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती शादी करने से इंकार कर रही थी और रिश्ता खत्म करना चाहती थी.

शादी से इंकार पर युवक ने युवती की हत्या की

युवती ने शादी से इंकार करने के बाद युवक को बातचीत के लिए कमरे में बुलाया. बातचीत के समय उसने युवती के मोबाइल पर एक चैटिंग ऐप देखा और शक करने लगा कि युवती किसी और से बात कर रही है. इसी शक में उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान आरोपी अलग-अलग बयान दे रहा है, जिससे पुलिस को लगता है कि वह गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा है.

ये भी पढ़ें- गुजरात में 30 से अधिक स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड टीमें एक्टिव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button