Other Statesराजनीतिराज्य

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, भूपेन बोरा ने ये आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा

Bhupen Bora Resigns Congress : असम में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का साथ छोड़ दी है। आज सुबह 8 बजे उन्होंने पार्टी आला कमान को अपना इस्तीफा भेजा, जिसमें पार्टी छोड़ने की कई वजहें बताई गईं हैं।   

मिली जानकारी के मुताबिक, बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी करने और राज्य इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए भूपेन बोरा ने बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है।

32 साल का राजनीतिक सफर, इस्तीफा व्यक्तिगत नहीं

भूपेन बोरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को 1994 में ज्वाइन किया था और 32 साल तक कार्य किया। उनका कहना है कि यह कदम पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान को विस्तार से अपनी शिकायतें भी भेजीं।

नए अवसर और राजनीतिक दावेदार

भूपेन बोरा ने बताया कि दो-तीन अन्य पार्टियों ने उन्हें संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण अब सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर विस्तार से बताएंगे।

असम सीएम का बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भूपेन बोरा असम कांग्रेस के आखिरी हिंदू नेता थे, जिन्होंने विधायक या मंत्री के रूप में पद नहीं पाया। उनका इस्तीफा कांग्रेस में सामान्य परिवार के लोगों के लिए तरक्की की कठिनाई का प्रतीक है। इस दौरान सीएम ने बोरा को अपनी पार्टी में आने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से इशारा भी किया।

ये भी पढ़ें – हिमंत सरमा मामले में SC का दखल से इनकार, कहा – पहले हाईकोर्ट जाएं, उसकी अधिकारिता को कमतर न आंकें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button