Uttar Pradeshराज्य

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार में युवक-युवती की मौत, दोनों को लगी गोली

Boy and Girl Dead : वेलेंटाइन-डे पर दिल्ली से सटे नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कार में एक लड़के और लड़की के शव मिले है. दोनों को गोली लगी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लड़के के हाथ में पिस्टल थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली मार ली.

ये पूरा मामला नोएडा सेक्टर 39 का है. शनिवार दोपहर एक कार में एक लड़की और लड़के की डेडबॉडी मिली. स्थानीय लोगों ने कार में दो शव देखा तो डर गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई. क्योंकि लड़के के हाथ में पिस्टल थी और उसके बगल में लड़की भी मृत पड़ी हुई थी. दोनों को गोली लगी थी.

लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों के पास मिली आईडी से पता चला है कि लड़का दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और उसका नाम सुमित था. जबकि लड़की का नाम रेखा था और वह नोएडा सेक्टर-58 की रहने वाली थी. दोनों के परिवारो को भी सूचना दे दी गई है. दोनों कल यानि शुक्रवार शाम से ही लापता था.

कार का दरवाजा अंदर से लॉक था

दोनों की डेडबॉडी कार के अंदर खून से सनी हुई थी. यह घटना दोपहर की है. क्योंकि कार से तेज आवाज भी आई थी. जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. साथ ही कार का दरवाजा भी अंदर से लॉक था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ा लिया.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जान लें सही तारीख और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button