Punjabराज्य

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Punjab Vigilance Bureau : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, लुधियाना में तैनात सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर जसपाल सिंह और रिशव गर्ग तथा जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, लुधियाना में तैनात ट्रेड असिस्टेंट अंतरप्रीत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को फोकल पॉइंट, लुधियाना के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत मांगी

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता फोकल पॉइंट, लुधियाना में एक प्रोडक्शन यूनिट चलाता है. प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी यूनिट के संबंध में प्रोडक्शन प्रमाणपत्र की सही तारीख के लिए आवेदन दिया था और इस प्रमाणपत्र को जारी करने के बदले उपरोक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत मांगी, उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने उपरोक्त आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने संबंधी हुई सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली.

ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें तीनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

इस संबंध में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जान लें सही तारीख और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button