Uttar Pradeshराजनीति

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, पत्नी रातभर करती रही इंतजार, दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Up News : समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को 12 फरवरी की शाम एक मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तार उस वक्त हुई जब वह अपने चचेरी बहन के तिलक और दो अन्य शादियों में जाने की बात कहकर निकले थे। पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पत्नी रातभर करती रही इंतजार

दरअसल, मनोज यादव अपनी पत्नी प्रभा से चचेरी बहन के तिलक और दो अन्य शादियों में काकोरी जाने की बात कहकर निकले थे, और कहा था कि वह देर शाम तक वापस लौट आएंगे। लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटे। पत्नी ने कई बार कॉल भी किया लेकिन उसका जवाब नहीं मिला। रातभर इंतजार करने के बाद पत्नी ने शुक्रवार को गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आज बाराबंकी कोर्ट में पेशी

छानबीन में पता चला कि बाराबंकी पुलिस ने एक मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार किया है। गोमती नगर विस्तार थाने के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई तो बाराबंकी के सफदरगंज में एक मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। आज पुलिस उन्हें बाराबंकी कोर्ट में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें – लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, नामजद दलबीरा ने लक्की के भाई पर लगाए गंभीर आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button