Uttar Pradesh

यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, ठंडी और तेज हवाओं से बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है. हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है. कई इलाकों में कोहरे का असर भी देखा जा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार, 6 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी तरह की खास चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सतही हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है. कोहरा और ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम के समय सर्दी का असर ज्यादा रहेगा. अनुमान है कि रविवार तक प्रदेश में तेज हवाओं का यह दौर जारी रहेगा, जिससे ठंड बनी रहेगी.

तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

प्रदेश में इन दिनों सुबह और शाम हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में अगले दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद इसमें हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

अधिकतम 23 और न्यूनतम 11 डिग्री

राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है, हालांकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा मौसम साफ हो जाएगा. धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

AQI 267 के साथ हवा ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में आज पूरे दिन आसमान साफ रहने की संभावना है और तेज धूप खिली रहेगी. हालांकि हवाओं में बढ़ते प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़ती नजर आ रही है. नोएडा में आज औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 267 रहने का अनुमान है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री

आज यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंडक ज्यादा महसूस होगी. वहीं, 9 से 11 फरवरी के बीच मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : तीन बहनों के दिल दहला देने वाले आखिरी शब्द, डायरी ने सुनाई दास्तां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button