
Up Vigilance Team Cction : भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस टीम का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में भी विजिलेंट टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां एक एसएचओ (Station House Officer) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ गया है।
मुकदमे से नाम हटाने के लिए रिश्वत
पकड़े गए निवाड़ी थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर की पहचान जयपाल सिंह रावत के रूप में हुई है, जो मुकदमे से नाम निकालने के एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग किए थे। मुकदमे से नाम निकलवाने वाले लोगों ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और पैसे देने के लिए राजी हो गए।
पूर्व प्रधान ने दी थी शिकायत
वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अबूपुर गांव के पूर्व प्रधान ने विजिलेंस टीम मेरठ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मौके का इंतजार कर रही विजिलेंस टीम ने एसएचओ जयपाल सिंह रावत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें – जेल से आकर अनंत सिंह ने ली MLA पद की शपथ, नीतीश कुमार के छुए पैर, विपक्ष पर साधा निशाना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









