UncategorizedUttar Pradeshराज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट को विजनरी बताते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह देश का विजनरी बजट है. उन्होंने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है. पीएम मोदी ने हमेशा नेशन फर्स्ट के भाव के साथ काम किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में पीएम मोदी ने हमेशा देशवासियों से नेशन फर्स्ट के भाव के साथ काम करना का आग्रह किया है और अपने कर्तव्यों को निभाने पर दोर दिया है. उन्होंने बताया कि 2015 में प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित करते हुए देशभर में यह चर्चा शुरू की थी कि हम मौलिक अधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन अपने कर्तव्यों पर ध्यान नहीं देते. यही कारण है कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया गया है और हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का एहसास कराने के लिए प्रेरित करता है.

अनुशासन साफ तौर पर दिखाई दे रहा

सीएम ने कहा कि इस बजट में सुधार, विकास और वित्तीय अनुशासन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. इसमें किसान, युवा, महिलाएं और गरीब सभी का ध्यान रखा गया है. यह बजट देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ नई संभावनाओं के द्वार भी खोलता है.

एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट का प्रावधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दस हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट का प्रावधान है. यूपी देश के अंदर इसे लीड करता है. देश का सबसे बड़ा एमएसएमई बेस यूपी के पास है. 96 लाख एमएसएमई यूनिट यूपी के पास है,” उन्होंने कहा, 7 रेलवे के नए कॉरिडोर जिनमें दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी ये दो नए यूपी को प्राप्त हुए हैं. बीस वाटर-वे जिनमें उत्तर प्रदेश के अंदर देश का पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया के बीच शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ें – 6 फरवरी तक SC/ST एक्ट नहीं हटा तो…अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र को बड़ी चेतावनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button