Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 13वां दिन: पंजाब पुलिस ने 767 जगहों पर की छापेमारी, 148 लोग 4 हथियारों समेत काबू

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 13वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गये और मैप किए गए 767 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं.

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 13वें दिन पुलिस टीमों ने 148 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 4,061 हो गई है.

178 लोगों पर एहतियातन कार्रवाई

इसके अलावा 178 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 291 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 14 भगोड़े अपराधियों (पी.ओज़.) को भी गिरफ्तार किया है.

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध व आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी साझा कर सकते हैं.

337वें दिन 73 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के 337वें दिन 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.8 किलो हेरोइन, 252 ग्राम अफीम, 386 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 14,730 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इस तरह केवल 337 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,355 हो गई है. नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button