Other Statesराज्य

अजित पवार ने प्रोटोकॉल तोड़कर घायल की मदद की, एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक बार फिर अपने मानवीय व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं. गुरुवार सुबह पुणे के रेंज हिल इलाके में सड़क हादसा देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को तुरंत इलाज दिलाने में भी मदद की. वीडियो में अजित पवार को घायल के पास पहुंचकर उसकी मदद करते हुए देखा जा सकता है. पहले से तय कार्यक्रम होने के बावजूद वे मौके पर रुके रहे और राहत कार्य में जुटे रहे.

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार सुबह पुणे स्थित अपने आवास ‘जिजाई’ से पिंपरी-चिंचवड में एक प्रचार सभा के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान जब उनका काफिला रेंज हिल इलाके से गुजर रहा था, तब उन्होंने सड़क पर एक बाइक सवार को दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा.

अजित पवार घायल के पास पहुंचे

घायल को देखते ही अजित पवार ने प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अपना काफिला रुकवाने का निर्देश दिया और खुद गाड़ी से नीचे उतरे. इसके बाद वे घायल के पास पहुंचे और उसका हालचाल जाना. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपने काफिले के साथ चल रही एम्बुलेंस को आदेश दिया कि घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए.

वहीं, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में अजित पवार की इस तत्परता की जमकर तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि व्यस्त कार्यक्रम और सुरक्षा घेरे के बावजूद आम नागरिक की जान को प्राथमिकता देना ही जिम्मेदार नेता की पहचान है, और अजित पवार ने यही किया.

ये भी पढ़ें- डिप्टी स्पीकर का बड़ा कदम, गढ़शंकर के गांवों के लिए नई लिंक सड़कों का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button