Telangana Car Accident : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां के मिर्जागुडा में एक SUV कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में छात्रों की मौत हो गई है. यह घटना रंगारेड्डी जिले के मोकिला पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है.
सामने आए हादसे के वीडियो में हादसे की भयावहता साफ दिख रही है. दुर्घटना के बाद कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और उसका ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. शायद इसी वजह से कार में सवार चार छात्रों की मौत हो गई.
हादसे का शिकार हुआ सुमित, IBS कॉलेज में बीबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था. दूसरे मृतक का नाम निखिल था, इसके अलावा, इस हादसे में 18 साल के रोहित की भी जान चली गई. वह इंजीनियरिंग का छात्र था.
छात्र सूर्यतेजा की भी मौत हो गई
इस हादसे में IBS कॉलेज के सेकेंड ईयर के छात्र सूर्यतेजा की भी मौत हो गई. वह Mancherial का रहने वाला था. हादसे में कार में मौजूद IBS कॉलेज की सेकेंड ईयर की छात्रा सुनकारी नक्षत्र भी घायल हुई हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां उनका उचित इलाज किया जा रहा है.
इस हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. ये जानकर कि उनके बच्चों की मौत हो गई है, वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके बाद बॉडी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- डिप्टी स्पीकर का बड़ा कदम, गढ़शंकर के गांवों के लिए नई लिंक सड़कों का उद्घाटन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









