UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं. हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ से शीतलहर चल रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई हैं. घने कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है. मौसम विभाग ने 7 जनवरी को 31 जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी दी है.
यूपी में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड में काफी इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के दोनों संभागों में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं. इस दौरान प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा होने की संभावना है जबकि कहीं-कहीं शीत दिवस की भी चेतावनी दी गई हैं. वहीं, कई स्थानों पर विजिबिलिटी जीरो मीटर होने का अनुमान हैं.
स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गईं
घने कोहरे के चलते लोग सुबह और शाम के समय घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं. सड़कों पर सन्नाटा छाया है और दूर-दूर तक कोहरे की सफेद परत दिख रही है. ठंड की वजह से राज्य के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई है तो कहीं समय में बदलाव किया गया है. प्रदेश में आने वाले दिनों में भी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा.
वहीं, इटावा में ठंड से लोगों की कंपकंपी बढ़ गई, जबकि गोरखपुर, कानपुर, सोनभद्र और आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 4-5°C के बीच रहा. मौसम विभाग के मुताबकि, अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें – राजस्थान में बीच चौराहे पर युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तलवार से काट सुलाया मौत की नींद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









